भारत ने पाकिस्तान को बड़ी चेतावनी दी।
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को झकझोर दिया। निर्दोष टूरिस्ट, यात्रियों को निशाना बनाकर किए गए इस हमले में 26 लोगों को जाने चली थी।
![]() |
प्रधानमंत्री की कड़ी प्रतिक्रिया! |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे "दर्दनाक और निंदनीय" बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश इस हमले को भूलने वाला नहीं है और इसके जिम्मेदार लोगों को न्याय दिलाकर ही दम लेगा। वही पाकिस्तान में बैठे मंत्री की मुंह से क्रूरता वाला बारे निकलती है जिससे पूरी दुनिया ने उसकी आलोचना हो रही है।
सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कई अहम फैसले लिए हैं:
पाकिस्तान के साथ कुछ वीजा और कूटनीतिक संबंधी समझौतों को निलंबित किया गया है। वही मोदी ने सुरक्षा एजेंसियों को घाटी में आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया जिससे कई देशों ने भारत का समर्थन किया।
![]() |
पाकिस्तान की वीजा निलंबित |
इस हमले ने न सिर्फ देश की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है, बल्कि इंसानियत पर भी सवाल खड़ा किया है। अगर हम इसे ही जवाब न दे तो पाकिस्तान सैनिकों के वाजय आतंकियों से काम चलाएगी। अब समय है कि पूरा देश एकजुट होकर आतंक के खिलाफ खड़ा हो, ताकि ऐसी घटनाएं दोहराई न जा सकें। क्योंकि बार बार पाकिस्तान ऐसी कारनामा करते हैं जिससे आम इंसानों की जान जाती है।
![]() |
Narendra Modi |
आइए, हम सब मिलकर आतंक के खिलाफ आवाज उठाएं और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र जनसभा को संबोधित करते हुए कहा।
देश के दुश्मनों ने भारत की आस्था पर हमला करने का दुस्साहस किया है. जिन्होंने यह हमला किया है, उसे और उन आतंकियों को और हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी. हम भारत वासी हैं और हरेक भारत वासी को मिलकर आतंकी के खिलाओ लड़ना होगा जिसे वो भविष्य में द्वारा न कर पाए। उनके इस ऐलान का सीएम नीतीश कुमार ने भी समर्थन किया है.
0 टिप्पणियाँ