बिहार BBPSC सहायक प्रयावरण अभियंता भर्ती 2025 – जाने इसकी पूरी जानकारी
Bihar Public Service Commission यानी BPSC ने वर्ष 2025 में सहायक पर्यावरण अभियंता (Assistant Environmental Engineer के पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यदि आप इंजीनियरिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। इस आर्टिकल में हम आपको BPSC Assistant Environment Engineer की भर्ती 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जैसा की आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियाँ। तो हमारे साथ बने रहे।
![]() |
बिहार BBPSC 2025 |
भर्ती का संक्षिप्त विवरण:
विवरण | जानकारी |
---|---|
विभाग | बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड |
आयोग | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
पद का नाम | सहायक पर्यावरण अभियंता (AEE) |
कुल पद | 24 |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 19 मई 2025 |
आवेदन अंतिम तिथि | 10 जून 2025 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | bpsc.bih.nic.in |
शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार के पास निम्नलिखित में से कोई एक डिग्री होना अनिवार्य है:
बीई/बी.टेक या एम.टेक (पर्यावरण इंजीनियरिंग / सिविल इंजीनियरिंग, पर्यावरण इंजीनियरिंग में विशेषज्ञता के साथ
AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान से डिग्री होना आवश्यक है।
आयु सीमा (Age Limit)
वर्ग | अधिकतम आयु |
---|---|
सामान्य (पुरुष) | 37 वर्ष |
OBC / BC (पुरुष और महिला) | 40 वर्ष |
सामान्य (महिला) | 40 वर्ष |
SC / ST (पुरुष और महिला) | 42 वर्ष |
नोट: आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी।
वेतनमान (Salary)
वेतन स्तर: Level – 9
वेतनमान: ₹53,100 – ₹1,67,800 (अनुमानित)
साथ में महंगाई भत्ता, HRA, यात्रा भत्ता आदि भी देय होंगे।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
BPSC सहायक पर्यावरण अभियंता भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में होगी:
1. लिखित परीक्षा (Written Exam) – वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित
2. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
3. मेरिट सूची के आधार पर चयन
![]() |
बिहार BBPSC 2025 |
आवेदन शुल्क (Application Fee)
वर्ग | शुल्क |
---|---|
सामान्य / OBC / अन्य राज्य | ₹750/- |
SC / ST / दिव्यांग | ₹200/- |
सभी वर्ग की बिहार निवासी महिलाएं | ₹200/- |
आवेदन कैसे करें?
1. BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएँ।
2. "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
3. नए उपयोगकर्ता के रूप में रजिस्ट्रेशन करें।
4. आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
5. शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
6. भविष्य के उपयोग हेतु आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अवश्य लें।
आवश्यक दस्तावेज़:
•10वीं और 12वीं की मार्कशीट
•BE/B.Tech/M.Tech की डिग्री और मार्कशीट
•जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
•निवास प्रमाण पत्र
•पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
•अन्य प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
क्र.सं.
घटना
तिथि
1
आवेदन प्रारंभ तिथि
19 मई 2025
2
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
10 जून 2025
3
फीस भुगतान की अंतिम तिथि
10 जून 2025
4
परीक्षा तिथि
जल्द अधिसूचित की जाएगी
5
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
घोषणा प्रतीक्षित
निष्कर्ष:
BPSC AEE भर्ती 2025 बिहार के इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। यदि आपकी योग्यता उपयुक्त है, तो बिना देरी के आवेदन करें। यह एक प्रतिष्ठित पद है जिसमें अच्छी सैलरी, स्थायित्व और करियर ग्रोथ की संभावनाएँ मौजूद हैं।
सवाल या सुझाव हो तो कमेंट जरूर करें!
0 टिप्पणियाँ