Black Fungus क्या होता है?, इसके लक्षण क्या हैं? जानिए इस आर्टिकल में! ये बीमारी कैसे फैलती है?
कोरोना महामारी के दौरान जब दुनिया वायरस से जूझ रही थी, तब एक और खतरनाक बीमारी ने दस्तक दी – ब्लैक फंगस। ये नाम सुनते ही डर लगता है, और सही भी है, क्योंकि ये बीमारी अचानक तेज़ी से फैलती है और जानलेवा हो सकती है। लेकिन ब्लैक फंगस क्या है? ये कैसे होता है? इसके लक्षण किया है, कारण और इलाज क्या हैं? आइए जानते हैं इस वीडियो में। अगर वीडियो पसंद आए तो प्यारा से एक लाइक जरुर करना।
![]() |
Black Fungus क्या होता है?, इसके लक्षण क्या हैं? |
ब्लैक फंगस क्या है?
ब्लैक फंगस को मेडिकल भाषा में म्यूकोरमाइकोसिस (Mucormycosis) कहा जाता है। यह एक दुर्लभ लेकिन बेहद खतरनाक फंगल इंफेक्शन है, जो म्यूकोरमाइसेट्स नामक फंगस के कारण होता है। यह फंगस मिट्टी, गोबर, सड़ी-गली सब्ज़ियों और धूल में पाया जाता है। आमतौर पर यह हमारे शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, उनके लिए यह जानलेवा साबित हो सकता है।
ये बीमारी कैसे फैलती है?
यह फंगस नाक, आंख, मस्तिष्क, फेफड़ों और साइनस को प्रभावित कर सकता है। इंसान इस फंगस के संपर्क में तब आता है जब वह इसके बीजाणुओं को सांस के ज़रिये अंदर ले लेता है, या फिर यह खुले घाव से शरीर में प्रवेश कर जाता है।
किसे हो सकता है ब्लैक फंगस?
डायबिटीज़ के मरीजों को जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर हो
कोविड-19 से उबर चुके लोग, खासकर जिनका इलाज स्टेरॉयड से हुआ हो। कैंसर या ऑर्गन ट्रांसप्लांट वाले मरीज
लंबे समय तक ICU में भर्ती मरीज को।
![]() |
Black Fungus क्या होता है?, इसके लक्षण क्या हैं? |
ब्लैक फंगस के लक्षण:-
नाक बंद होना या काली परत आना, चेहरे पर सूजन या दर्द, आंखों में सूजन, लालपन या धुंधला दिखना, सिरदर्द या मस्तिष्क में संक्रमण, सांस लेने में कठिनाई, बुखार और थकावट, दांत ढीले होना या जबड़े में दर्द।
इलाज कैसे होता है?
ब्लैक फंगस का इलाज जल्दी शुरू करना बहुत जरूरी है। इसका मुख्य उपचार हैं:
एंटी-फंगल दवाएं जैसे Amphotericin B
कभी-कभी सर्जरी करनी पड़ती है ताकि संक्रमित हिस्सा हटा दिया जाए, शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना, स्टेरॉयड्स का सीमित और सही इस्तेमाल
![]() |
Black Fungus क्या होता है?, इसके लक्षण क्या हैं? |
बचाव कैसे करें?
डायबिटीज़ को कंट्रोल में रखें, कोविड या किसी अन्य बीमारी में स्टेरॉयड का उपयोग डॉक्टर की सलाह से करें। गंदगी से दूर रहें, मास्क पहनें खासकर धूल वाली जगहों पर। किसी भी इंफेक्शन को नजरअंदाज न करें।
निष्कर्ष:
ब्लैक फंगस एक गंभीर लेकिन रोकी जा सकने वाली बीमारी है। जागरूकता, समय पर इलाज और सावधानी से हम इससे बच सकते हैं। याद रखें, जानकारी ही सबसे बड़ा हथियार है।
0 टिप्पणियाँ