अच्छी नींद ना लेने से दिमाग पर किया असर होती है? कुछ खराब आदतें जो आपकी संभल जाना चाहिए।
आज की समय में लोग अक्सर सोशल मीडिया में हमेशा बिजी रहता है नींद कम और व्यस्त ज्यादा। किया आप अच्छा से नींद लेते हैं? अच्छी नींद न सिर्फ थकान मिटाती है, बल्कि आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद ज़रूरी होती है। लेकिन आज के डिजिटल युग में बहुत से लोग अनियमित रूप से नींद लेते हैं। तनाव और स्क्रीन टाइम की वजह से नींद की समस्याओं से जूझ रहे हैं।
![]() |
एक सही समय पर सोना और जागना |
अगर आप भी गहरी और आरामदायक नींद की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। इन आदतों को अपनाकर आप फर्क महसूस कर सकते हैं।
1. एक सही समय पर सोना और जागना:
हर दिन एक ही समय पर सोने और उठने की आदत आपकी नींद की जैविक घड़ी यानी Biological clock को संतुलित करती है। इससे शरीर खुद-ब-खुद तय समय पर सोने के लिए तैयार हो जाता है।
2. सोने से पहले टीवी और मोबाइल से दूरी बनाएं:
किया आपको पता है स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी दिमाग को सक्रिय बनाए रखती है? और नींद आने में देरी करती है। इसकी वजह आप नींद को खो रहें हैं। सोने से पहले आपको कम से कम 1 घंटे पहले मोबाइल, टीवी स्क्रीन और लैपटॉप का उपयोग बंद कर देना चाहिए।
3. हल्का और समय पर रात्रि भोजन लें:
ज्यादा या देर रात किया गया भोजन पाचन में समस्या पैदा कर सकता है और नींद में खलल डाल सकता है। आप कोशिश करें कि रात का खाना सोने से 2, 3 घंटे पहले खा लिया जाए तो और अच्छा होगा जिसे भोजन और हल्का हो जाता है।
![]() |
टीवी और मोबाइल से दूरी बनाएं |
4. रात में आप एक रिलैक्सिंग रूटीन अपनाएं:
सोने से पहले शरीर और अपने मन को शांत बनाए रखने के कुछ आसान आदतें अपनाएं:
1. हल्की स्ट्रेचिंग या योगासन करें।
2. सोने से पहले ध्यान (मेडिटेशन) जरूर करें।
3. सोने से पहले किताब पढ़ें या हल्का म्यूजिक सुनें।
4. सोने से पहले गुनगुने पानी से शरीर को पोंछ ले।
5. सोने का माहौल शांत और आरामदायक रखें।
कमरे में बहुत रोशनी या आवाज़ें नींद में बाधा डाल सकती हैं। इसलिए सुनिश्चित करें कि:
1. कमरा अंधेरा और ठंडा हो
2. बेड साफ और आरामदायक हो
चाहें तो सुगंधित तेल (जैसे लैवेंडर) का उपयोग करें
6. कैफीन और शराब से दूरी बनाएं:
कैफीन चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक आदि में पाया जाता है और शराब नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं। खासतौर पर शाम के समय इनसे बचना फायदेमंद होता है।
![]() |
बेड का उपयोग केवल सोने के लिए करें |
7. दिमाग को तनावमुक्त करें:
अगर आप सोते समय दिमाग में विचारों की भीड़ लगी रहती है, तो डायरी लिखना या गहरी सांस लेने की तकनीक अपनाएं। इससे मानसिक शांति मिलेगी और नींद जल्दी आएगी।
8. बेड का उपयोग केवल सोने के लिए करें:
अपने दिमाग को यह सिखाएं कि बिस्तर का मतलब सिर्फ "आराम और नींद" है। इसलिए बेड पर न बैठकर काम करें, न खाना खाएं और न मोबाइल चलाएं। इसे आपका मन भी शांत रहेगा और नींद भी अच्छी होगी।
निष्कर्ष:
नींद कोई दवा से नहीं आती, बल्कि यह आदतों से जुड़ी होती है। ऊपर बताए गए सुझावों को यदि आप नियमित रूप से अपनाते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपकी नींद बेहतर हो जाएगी और आप मानसिक रूप से अधिक शांत और शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे।
अगर आप मेरी आर्टिकल पसंद आए तो कमेंट में जरूर बताएं और हमसे अपडेट रहने के सब्सक्राइब जरूर करें धन्यवाद।
आर्टिकल में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। हमारा मकसद है लोगों को जागृत करना। अगर कोई भी आपसे सवाल हो या कोई परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
0 टिप्पणियाँ